चित्रकूट। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा रोड पर बुधवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भरतकूप निवासी सतीश चन्द्र गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सतीश चन्द्र गुप्ता अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी टिटिहरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
